पोस्ट्स

देखो शिक्षा का जूनून....शिक्षक के लिये ग्रामीणों ने पहाड काट बनाया रास्ता...

इमेज
  देखो शिक्षा का जूनून....        शिक्षक के लिये ग्रामीणों ने पहाड काट बनाया रास्ता.... यह खबर है २६/०८/२०२३ patrika.com उदयपुर पेज पर छपी है| कोटड़ा (उदयपुर) : शिक्षा की भूख क्या होती है, इसकी मिसाल उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा उपखंड के खुणा ग्राम पंचायत में देखने को मिली है। यहां पीपली खेत गांव के ग्रामीणों और बच्चों ने 50 दिन की कड़ी मेहनत से शिक्षकों के लिए पहाड़ी काटकर रास्ता बना दिया। दरअसल शिक्षक को स्कूल पहुंचने में दो बार घुटनों तक पानी में उतरकर नदी पार करनी पड़ती थी।  इसके बाद 6 किमी उबड़ खाबड़ पहाड़ी और पगडंडियों के सहारे पैदल सफर कर स्कूल जाना पड़ता था। गांव में सरकार ने 2002 में पांचवीं तक स्कूल की शुरुआत की थी। जहां अध्यापन के लिए संविदा पर एक शिक्षा मित्र लगाया ।लेकिन स्कूल में कक्षा कक्ष नहीं होने से बच्चे कभी आते कभी नहीं आते। नदी पार कर स्कूल पहुंचने की मजबूरी टीचर समरथ मीणा ने बताया कि जून 2022 में पहली बार पीपली खेत स्कूल क में ग्रेड थर्ड टीचर की पोस्टिंग मिली। उन्हें नहीं पता था कि स्कूल पहुंचने के लिएउन्हें दो बार सेई नदी पार कर...